जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मानगढ़ कप रोमांच की ओर बढ़ चला है। प्रतियोगिता के तहत बुधवार से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हुए। लड लाइट में पहला क्वार्टर फाइनल मैच एनपीएस और महालक्ष्मी मोटर्स बागीदौरा के बीच कुशलबाग मैदान में खेला गया। अवकाश के चलते मैच का लुत्फ लेने के लिए बड़ी संया में दर्शक पहुंचे। मैच से पूर्व एनपीएस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महालक्ष्मी मोटर्स बागीदौरा टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और तकरीबन आठ की औसत ने रन बनाए। लेकिन 200 की ओर बढ़ती टीम को एनपीएस के गेंदबाजों ने 178 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनपीएस क्रिकेट टीम 96 रन पर ऑल आउट हो गई। महालक्ष्मी मोटर्स ने इस मुकाबले को 82 रनों से जीता। मैन ऑफ द मैच वर्तिक जोशी रहे, जिन्होंने बल्लेबाजी में 59 तथा गेंदबाजी में 16 रन पर पांच महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की। मैच का शुभारंभ नगरपरिषद निवर्तमान सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, रमेश चंद्र पंड्या के आतिथ्य में हुआ। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ सदस्य गौरव शुक्ला ने दी। दूसरा क्वार्टर फाइनल आज प्रतियोगिता के तहत दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला गुरुवार शाम साढ़े सात बजे से कुशलबाग मैदान में खेला जाएगा। इसमें सनातन क्रिकेट क्लब और बांसला क्रिकेट क्लब आमने- सामने होंगी।


