रांची | मानव अधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेंद्र शर्मा ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पीके लाल की अनुशंसा पर डॉ. पम्पा सेन विश्वास को मानव अधिकार मिशन झारखंड प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। कहा गया कि डॉ. विश्वास सहायक प्रोफेसर, समाजसेवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में आगे रहती हैं। इस महत्वपूर्ण पद पर अपने अनुभवों के आधार पर दायित्व को निभाएंगी।