संत निरंकारी मंडल मानसा इकाई ने प्रोजेक्ट “अमृत” के तहत िमनी सचिवालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर विधायक डॉ. विजय सिंगला ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण बीमारियों से बचाव का सबसे अच्छा माध्यम है। मंडल के सदस्यों ने िमनी सचिवालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सफाई के साथ पौधारोपण भी किया। आयोजकों ने बताया कि मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे समाजसेवी कार्य किए जाते हैं, जिनमें सदस्य परिवार सहित भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल की ओर से अन्य कई तरह के समाजसेवा के काम किए जाते हैं।


