मानसा में एसडीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन:रजिस्ट्री रोकने का आरोप, अधिकारी बोले- पुराने स्टांप लगाकर करवा रहे पंजीकरण

मानसा में रजिस्ट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर और वकीलों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रॉपर्टी डीलर बलजीत शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए 31 जुलाई 2024 तक की छूट दी थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मानसा में सरकारी आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। जिला अधिकारी प्रॉपर्टी डीलरों की रजिस्ट्री रोककर उन्हें परेशान कर रहे हैं। डीलरों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। पुराने स्टांप लगाकर करवा रहे रजिस्ट्री एसडीएम कालाराम कांसल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कुछ लोग पुराने स्टांप लगाकर रजिस्ट्री करवा रहे हैं, जिन्हें रोका गया है। उन्होंने बताया कि आम लोगों की नियमित रजिस्ट्री बिना किसी रुकावट के जारी है। हाल ही में विजिलेंस टीम ने भी छापेमारी की थी और पुराने स्टांप वाली कुछ रजिस्ट्रियां जब्त की थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *