मानसा में किसानों ने विधायक के घर का घेराव किया:भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में किसान संगठनों ने आम आदमी पार्टी के विधायकों और सांसदों के घरों का घेराव किया। इसी क्रम में मानसा में सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली के आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ, जबकि बुढलाडा में विधायक बुद्धराम के निवास पर भी धरना दिया गया। किसानों ने केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल, सीड बिल और मनरेगा में किए गए बदलावों का विरोध किया। उन्होंने पंजाब के बठिंडा जिले में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भी रोष व्यक्त किया। केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन बता दे कि प्रदर्शन में किसान नेताओं राम सिंह भैणीबाघा, मनजीत सिंह उल्क, मक्कन सिंह और लखवीर सिंह अकलिया ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले तीन कृषि कानून लाए थे, जिन्हें किसानों ने लंबे संघर्ष के बाद वापस करवाया। अब सरकार नए बिलों और नीतिगत बदलावों के माध्यम से किसान-मजदूर विरोधी कदम उठा रही है, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। भारत- अमेरिका ट्रेड डील का विरोध तेज किसान नेताओं ने यह आरोप भी लगाया कि भारत द्वारा अमेरिका के साथ की जा रही संभावित ट्रेड डील से पंजाब सहित देश के किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इससे खेती और डेयरी व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *