मानसा में किसान जत्थेबंदियों का प्रदर्शन:बूटा सिंह बुर्जगिल बोले- सीएम मान खत्म कराएं डल्लेवाल का मरण व्रत, केंद्र कर रही अत्याचार

मानसा में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान जत्थेबंदियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान पहली बार भारतीय किसान यूनियन उग्राहां द्वारा भी संयुक्त किसान मोर्चा की समूह जतथेबंदियों के साथ स्टेज साझा किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा कि किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ा आंदोलन कर किसानों द्वारा खेती कानून को रद्द करवाया गया था, लेकिन अब फिर से केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को खरड़े भेज दिए गए हैं कि खेती कानून को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि, किसान इस कानून को लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मरने व्रत पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को डल्लेवाला का मरणव्रत समाप्त कराने की पहल करनी चाहिए। वह खुद वहां जाकर उनका मरण व्रत खत्म करवाकर उन्हें विश्वास दिलाएं किसानों की मांगों को लागू करवाने के लिए वह किसानों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग हो चुकी है और एक मीटिंग जल्द ही दोबारा बुलाई गई है जिसमें फिर से आंदोलन शुरू करने के लिए विचार चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *