मानसा में गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी:सीवरेज से परेशान, 43 करोड़ की मंजूरी, अप्रैल में शुरू होना था काम

पंजाब के मानसा शहर में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 6, 7 और 8 के निवासियों ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और सीवरेज बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की। शहर की गलियां और सड़कें रोजाना सीवरेज के पानी से भर जाती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए पहले भी लोगों ने धरना दिया था। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया था कि सरकार ने 43 करोड़ रुपए मंजूर कर दिए हैं। उन्होंने कहा था कि अप्रैल के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। वहीं संजीव कुमार, इंद्रजीत कौर और अमृत पाल गोगा ने बताया कि वे जिला उपायुक्त, विधायक और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। लोगों ने चेतावनी दी, कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *