मानसा में घग्गर नदी पर नया पुल बनकर तैयार:बाढ़ से बचाव के लिए 2.10 करोड़ खर्च, मंत्री ने किया उद्घाटन

पंजाब के मानसा जिले में सरदूलगढ़ क्षेत्र के लिए आज एक बड़ी सौगात मिली है। कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने घग्गर नदी पर 2 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से बने नए पुल का उद्घाटन किया। मंत्री गोयल ने बताया कि पुराना पुल क्षेत्र के लिए समस्या बन गया था। पुल के कारण पानी की डाफ लग जाती थी। इससे सरदूलगढ़ और आसपास के गांवों में बाढ़ आ जाती थी। लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने नया पुल बनवाया है। केंद्रीय कोष जारी करने की मांग इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्र में नए बने खाल मोगे का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरदूलगढ़ क्षेत्र में नहरी पानी की कमी की समस्या को भी सरकार ने दूर कर दिया है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की, कि पंजाब में किसानों को पानी पहुंचाने के लिए नहरों और मोगों के निर्माण हेतु केंद्रीय कोष जारी किया जाए। इससे पंजाब के किसान अधिक अनाज पैदा कर देश के अन्य राज्यों की जरूरतें पूरी कर सकेंगे। मंत्री ने दावा किया कि पंजाब सरकार के कार्यों से किसान और अन्य वर्ग के लोग संतुष्ट हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *