मानसा में दोहरे हत्याकांड का आरोपी फरार:परिजनों ने अंतिम संस्कार के किया इनकार, धारदार हथियार से वारदात

मानसा के सरदूलगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस जहां जल्द कातिलों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, वहीं मृतकों के परिवारों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते, वे संस्कार नहीं करेंगे। बीते दिन सरदूलगढ़ स्थित एक फार्म हाउस में व्यापारी जसवीर सिंह ‘काका’ और उनके कर्मचारी बलदेव सिंह की तेज धार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। यह घटना कल सुबह हुई थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मानसा पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर पुलिस के हाथ न तो कोई सीसीटीवी फुटेज लगी है और न ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस अभी भी कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।मृतक बलदेव सिंह के परिवार के सदस्य मेला सिंह और इकबाल सिंह ने बताया कि उनके परिजन की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार उन्होंने दोहराया कि जब तक कातिल पकड़े नहीं जाते, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और राजनीतिक लोग उन पर संस्कार करने का दबाव बना रहे हैं। सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवली ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। विधायक ने बोले जल्द होगा अंतिम संस्कार उन्होंने कहा कि कातिल कितने भी शातिर क्यों न हों, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और परिवारों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। विधायक ने दावा किया कि परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गया है और जल्द ही मृतकों का संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *