मानसा में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:लाश के पास मिला चिट्टे का इंजेक्शन; परिजन बोले- गांव में खुलेआम बिक रहा नशा

मानसा में 19 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। परिजन ने कहा कि युवक ने चिट्टे का इंजेक्शन लगाया था। जो उसके पास से बरामद किया गया है। घटना जवाहरके गांव का है। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह(19) के नाम से हुई है। युवक के पिता गुरनेब सिंह ने बताया के उनका बेटा बीते कुछ दिनों से नशे की चपेट में आ गया था। गांव में खुले आम बिक रहे नशीले पदार्थ उन्होंने कहा कि उनके गांव में चिट्टा समेत अन्य नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। नशा बेचने वाले सारे आम युवाओं को नशा बेचते हैं। जिसके कारण पहले भी अन्य युवकों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना सिटी-1 की इंचार्ज बेअंत कौर ने बताया के युवक की मौत के मामले में परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *