मानसा में नशे की ओवरडोज से नाबालिग की मौत:बाग के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मानसा जिले के बुढलाडा में नशे की ओवरडोज से 16 वर्षीय एक नाबालिग युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव बुढलाडा क्षेत्र से बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव अतला खुर्द निवासी परविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने पुष्टि की है कि परविंदर नशे का आदी था। मृतक के पिता सुखपाल सिंह और चाचा राम सिंह व सरबजीत सिंह परिजनों के अनुसार, परविंदर कुछ समय से नशे का सेवन कर रहा था। वह अपने एक दोस्त के साथ बुढलाडा गया था, जहां उन्होंने कथित तौर पर नशा खरीदा और उसका सेवन किया। मृतक के परिजन बोले- नशा करने के बाद हालत बिगड़ी परिजनों ने बताया कि नशा करने के बाद परविंदर की हालत बिगड़ गई और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। उसके दोस्त ने घर आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परविंदर की तलाश शुरू की गई।आज सुबह बुढलाडा क्षेत्र में एक बाग के पास परविंदर सिंह का शव बरामद हुआ। परिवार ने इस मामले की गहन जांच की मांग की है। इस संबंध में बुढलाडा पुलिस के जांच अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि अतला खुर्द के एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *