मानसा में पति ने की पत्नी की हत्या:धारदार हथियार से किया वार, संतान नहीं होने से घर में था क्लेश

मानसा जिले के सरदूलगढ़ के गांव खैरा खुर्द में एक पति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सरदूलगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना तब सामने आई जब गांव खैरा खुर्द निवासी सुभाष ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी ममता की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या तेजधार हथियार से की गई है।
संतान नहीं होने से घर में रहता था क्लेश जानकारी के अनुसार, सुभाष करीब 12 वर्ष पहले ममता को मध्य प्रदेश से पंजाब लाया था। शादी के बाद उनके कोई संतान नहीं हुई, जिसके कारण परिवार में अक्सर आपसी विवाद रहता था। परिजनों नरेंद्र पाल सिंह और रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि संतान न होने से दोनों परेशान रहते थे और इसी वजह से घर में क्लेश रहता था। धारदार हथियार से हमला थाना सरदूलगढ़ की प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कौर ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है कि सुभाष कुमार ने अपनी पत्नी ममता की तेजधार हथियार से हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *