मानसा में एक पुलिसकर्मी पर इनोवा गाड़ी और लाइसेंसी हथियार छीनने का आरोप लगा है। पुलिसकर्मी ने लिफ्ट लेने के बाद इनोवा ड्राइवर से मारपीट की और उसे सड़क पर फेंककर गाड़ी व हथियार लेकर फरार हो गया। बाद में, सरदूलगढ़ इलाके में उसी हथियार से फायरिंग करते हुए उसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना के पीड़ित गुरप्रीत सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने मारपीट करने और गाड़ी व हथियार छीनकर फरार होने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ नहीं हुई ठोस कार्रवाई हालांकि, पुलिस ने अभी तक आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बीते दिन डीआईजी हरजीत सिंह ने भी जांच का आश्वासन दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मानसा पुलिस द्वारा अभी तक फरार पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज न किए जाने पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। पीड़ित और स्थानीय लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई न होने पर चिंता जता रहे हैं।


