मानसा में फॉर्च्यूनर पलटी, 2 की मौत:2 गंभीर घायल, कुत्ता से बचने के चक्कर में हादसा; मरने वालों में इकलौता बेटा भी शामिल

पंजाब के मानसा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गांव चकेरीया के पास फॉर्च्यूनर कार के पलटने से यह हादसा हुआ। हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मानसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से एक गगन सिंह है, जो अमेरिका से अपनी शादी के लिए पंजाब आया था। उसकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरा मृतक अमन सिंह है, जो गगन का मौसेरा भाई था और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। सामने कुत्ता आने से हुआ हादसा हादसा तब हुआ जब सभी युवक देर रात मानसा से अपने गांव लौट रहे थे। गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलट गई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मानसा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मखन सिंह ने घटना की पुष्टि की है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायल दोनों युवकों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब स्थिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *