मानसा में बेरोजगार टीचर का हंगामा:स्कूल उद्घाटन में पहुंचे विधायक से किए सवाल, पुलिस ने कार्यक्रम से किया बाहर

पंजाब के मानसा जिले के गांव दलेल सिंह वाला में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। यहां शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत स्कूल के उद्घाटन समारोह में मानसा विधायक डॉ. विजय सिंगला पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक बेरोजगार शिक्षक ने विधायक से नौकरी को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की। यह शिक्षक 5954 बेरोजगार अध्यापकों में से एक था। हालांकि, पुलिस ने उस नौजवान को कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नौजवान अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाता दिख रहा है। यह घटना आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। पार्टी चुनाव से पहले जनता के हर सवाल का जवाब देने का दावा करती थी, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद लोगों के सवालों से बचती नजर आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *