मानसा में मूसेवाला की प्रतिमा पर बांधी राखी:सिद्धू के स्मारक पर पहुंची महिलाएं, भाई के प्रति प्यार-सम्मान प्रकट किया

पंजाब के मानसा जिले के गांव मूसा में रक्षाबंधन के अवसर पर सिद्धू मूसेवाला के स्मारक पर कई महिलाएं और लड़कियां पहुंची। उन्होंने मूसेवाला की प्रतिमा पर राखी बांधकर अपने भाई के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर सुमनदीप कौर, रुपिंदर कौर और वीरपाल कौर समेत कई महिलाओं ने मूसेवाला की प्रतिमा पर राखी बांधी। महिलाओं का सम्मान करते थे सिद्धू महिलाओं का कहना है कि वे सिद्धू मूसेवाला को अपना भाई मानती हैं। उनके अनुसार मूसेवाला जीवित रहते हुए महिलाओं का सम्मान करते थे और लड़कियों को अपनी बहन मानते थे। महिलाओं ने बताया कि भले ही सिद्धू अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लड़कियां उन्हें अपना भाई मानती हैं। कई लड़कियां मूसेवाला की फोटो वाली राखी अपने भाइयों की कलाई पर भी बांध रही हैं। गानों से कभी नहीं दिया गलत संदेश स्मारक पर पहुंची महिलाओं ने बताया कि मूसेवाला हमेशा सच बोलते थे और उन्होंने अपने गानों में कभी गलत संदेश नहीं दिया। उन्होंने राखी बांधकर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग भी की। मूसेवाला के प्रशंसकों का उनके प्रति प्यार इतना गहरा है कि जहां युवा उनके टैटू बनवा रहे हैं, वहीं लड़कियां राखी के त्योहार पर मूसा गांव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर राखी बांध उन्हें याद कर रही हैं। न्याय की कामना कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *