मानसा में युवक की हत्या करने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:रजबाहे से मिली लाश, दिवाली की रात हुआ था झगड़ा

मानसा में युवक की हत्या कर शव को काटकर रजबहे में फेंक कर फरार हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मानसा के एसपी इन्वेस्टिगेशन मनमोहन सिंह ने बताया कि जिले के गांव उब्भा में एक नौजवान कुलदीप सिंह, जो प्लंबर का काम करता था और मानसा में काम करने के लिए आया। लेकिन वापस अपने घर नहीं लौटा और उनकी 24 दिसंबर को बुर्ज राठी गांव के पास रजबाहे से लाश मिली थी। आरोपियों ने हत्या करने के बाद लाश को रजबाहे में फेंक दिया गया था। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मानसा की सीआईए और जोगा की पुलिस द्वारा टीम गठित कर मामले की गहराई से जांच की गई तो पुलिस ने अवतार सिंह, बंटी सिंह, खुशदीप सिंह, जनता सिंह और जगराज सिंह, हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बंटी सिंह, जनता सिंह, जगराज सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या की वजह रंजिश थी। कुलदीप सिंह का दिवाली की रात इन लोगों के साथ झगड़ा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *