मानसा में रजबाहे से मिला युवक का शव:बाइक पर सवार होकर घर से निकला, पत्नी बोली- उसके पति का कत्ल किया गया

मानसा जिले के बुर्ज राठी रजबाहे से एक युवक का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी के बयानों के आधार पर जोगा थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि, बीते कल शाम गुर्जर राठी के रजवाहे से युवक का शव मिला था। शव को मानसा के अस्पताल में रखवा दिया गया, जिसकी पहचान कुलदीप सिंह के तौर पर हुई थी। पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी गगनदीप कौर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया था कि उसका पति कुलदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम वापस नहीं लौटा। दिवाली की रात हुआ था कुछ लोगों से झगड़ा जिसके बाद परिजनों ने फोन किया गया तो उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी थी। महिला ने बताया कि उसे पुलिस से सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव बुर्ज राठी रजबाहे के पास समेत मोटरसाइकिल पड़ा है। उसने मौके पर पहुंचकर पहचान की तो मृतक उसका पति निकला। कुलदीप की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का कत्ल किया गया है। गगनदीप कौर ने बताया कि कुलदीप सिंह का दिवाली की रात कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ था और वह लोग हर बार उसका पीछा करते थे। पुलिस अधिकारी केवल सिंह ने बताया के मृतक कुलदीप सिंह की पत्नी गगनदीप कौर के बयानों के आधार पर छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *