पंजाब के मानसा जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाली थाना सिटी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट कर रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर की बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। हथियार प्रमोट करना कानून के खिलाफ डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह की फोटो डालता रहा है। जांच में पता चला है कि बरामद की गई बंदूक आरोपी की लाइसेंसी है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट कर रहा था, जो कानून के खिलाफ है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो क्यों डाल रहा था। डीएसपी ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


