मानसा में सिद्धू मूसेवाला केस की सुनवाई टली:पिता समेत दो पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचे कोर्ट, 4 जुलाई को होगी गवाही

मानसा की कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की सुनवाई शुक्रवार को बिना किसी गवाही के समाप्त हो गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 जुलाई को तय की है। तबीयत खराब के चलते कोई गवाह पेश नहीं हो पाया। मामले में आज तीन अहम गवाहों को पेश होना था। इनमें सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और घटना के समय के थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह व सुखपाल सिंह शामिल थे। बलकौर सिंह और अंग्रेज सिंह की खराब सेहत के कारण कोई भी गवाह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। इससे पहले 2022 में घटना के दो चश्मदीद गवाहों की गवाही दर्ज की जा चुकी है। गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में शूटरों, हथियारों और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ियों की पहचान की थी। मामले में बलकौर सिंह की गवाही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कोर्ट ने उन्हें 4 जुलाई 2025 को पेश होने का आदेश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *