मानसा में हादसा, 11 श्रद्धालु घायल, 3 गंभीर:पिकअप में पटियाला के काली माता मंदिर जा रहे थे, ओवरटेक करते हुए कार व ट्रक से टक्कर

मानसा-पटियाला रोड पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे में तीन गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। सूचना पर पहुँची पुलिस और लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया। इसमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। यह हादसा गाँव कोटड़ा के पास हुआ। सभी घायल मानसा शहर के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है। घायलों को मानसा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो गाड़ियों में सवार किसी को भी चोट नहीं आई है। ओवरटेक करते हुए हादसा मानसा के रहने वाले श्रद्धालु पटियाला स्थित काली माता मंदिर जा रहे थे। मानसा-पटियाला रोड पर गाँव कोटड़ा के पास पिकअप ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट कार के साथ टकरा गई। बाद में ट्रक के साथ पिकअप डाला टकरा गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पंजाब सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुँची।
गंभीर हालत में तीन रेफर फोर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 11 घायल श्रद्धालुओं को दो एंबुलेंस की मदद से मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें घायलों में से हरप्रीत कौर, प्रिंस और गुरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य दो गाड़ियों से कोई घायल नहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अन्य दो गाड़ियों में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। मानसा के डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि भीखी पुलिस ने इस सड़क हादसे की जाँच शुरू कर दी है। जाँच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *