मानस्तंभ का स्थापना दिवस मनाया

अलवर| हलवाई पाड़ा मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायती मंदिर के मानस्तंभ का रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा के बाद मानस्तंभ में विराजित प्रतिमाओं का अभिषेक, शांतिधारा के बाद सामूहिक पूजन हुआ। दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायती मंदिर के अध्यक्ष प्रवीण जैन गोधा ने बताया कि जैन युवा फैडरेशन ने पूजा कराई। कार्यक्रम में पद्मप्रभु पंचायती मंदिर के उपाध्यक्ष अशोक जैन व मंत्री कैलाश चंद जैन, चंद्रप्रभु पंचायती मंदिर के मंत्री रवींद्र जैन, नंदीश्वर मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र जैन, मंत्री विजय जैन, संभवनाथ मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट चंदन जैन, समाज के पूर्व अध्यक्ष ऋषभ जैन, कुलदीप बड़जात्या, मनीष जैन गोधा, समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन गोधा, उपाध्यक्ष विजय भोंच, कोषाध्यक्ष राजकुमार भौंच, उप सचिव योगेंद्र गोधा, भंडारी राकेश जैन भौंच, कमेटी सदस्य ऋषभ जैन, अशोक जैन रावका, सुनील बैनाड़ा, विकास जैन काला, अभय जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *