मामा की शादी में आए भांजे पर गिरा DJ,मौत:कोरबा में मासूम का पिता चला रहा था कार; स्टंट करने डीजे वाहन को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मामा की शादी में शामिल होने आए भांजे की मौत हो गई। सुरजपुर से चिमनीभठा आई बारात में दूल्हे का जीजा कार चला रहा था। तभी मुड़ापार शारदा विहार रोड पर जीजा ने कार से स्टंट मारने की कोशिश की। जिससे कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डीजे वाहन से टकरा गई। हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा देढ़ साल का मासूम हरिओम के ऊपर डीजे गिर गया और सिर फटने से उसकी मौत हो गई। दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नीलेश ने स्पीड में अचानक ब्रेक लगाकर पीछे का चक्का उठाने की कोशिश की थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे कार में चार लोग सवार थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी। डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के जीजा ने कार से स्टंट करने का प्रयास किया। दूल्हा शादी करने मना कर रहा था घटना के बाद राहगीरों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को मर्चुरी भेजा। हादसे के बाद दूल्हा शादी करने से मना कर रहा था। दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई। परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए मृतक हरिओम के पिता नीलेश तिवारी मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले हैं। वे अपनी ससुराल सुरजपुर में शादी में आए थे। हरिओम उनका इकलौता बेटा था और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। अगली सुबह जब पुलिस कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि परिजन शव छोड़कर एमपी लौट गए हैं। पुलिस ने उन्हें वापस बुलाया और आगे की कार्रवाई शुरू की है। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में मामा ने ढाई-साल की भांजी का काटा गला:सालभर के भांजे पर भी ब्लेड से वार, बहन की दूसरी शादी से नाराज था रायपुर में एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई साल की भांजी की गला काटकर हत्या कर दी है। वह इतने में नहीं रुका, उसने सोते हुए भांजे के भी गले पर ब्लेड चला दिया। इस बात की भनक जैसे ही घर में मौजूद बहन को लगी उसने दौड़कर रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *