मामी के साथ नहाने गया बालक नहर में डूबा, लापता

कोरबा | मामी के साथ नहर में नहाने गया 9 वर्षीय बालक नहर में पानी के तेज बहाव में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पुलिस खोजबीन में जुटी है। उरगा थाना अंतर्गत तरदा गांव के जंगलपारा मोहल्ला में निवासरत एक परिवार का 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर रविवार सुबह 11 बजे अपनी मामी के साथ गांव के समीप नहर में नहाने गया था, जहां नहाते समय एकाएक वह गहराई में चला गया और पानी में बह गया। मामी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने नहर में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव की वजह से नजरों से ओझल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची, जहां नहर में संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन देर शाम तक बालक को कहीं भी पता नहीं चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *