चूरू | मेरा युवा भारत चूरू के तत्वावधान में शुक्रवार को माय भारत युवा मंडल विकास अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अभियान के प्रचार वाहन को जिला स्टेडियम से रवाना किया गया। जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी तथा अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत ये वाहन अगले 5 दिनों तक विभिन्न गांवों में जाएगा, जहां युवाओं को संगठित कर युवा मंडलों का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर महेश कुमार सैनी, सुरेन्द्र, मनीष, संदीप सैनी, शहजाद अली, हितेश सोनी, नवीन, दिनेश एवं प्रकाश, राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।


