मारपीट का वीडियो बनाने पर भड़के बारातियों का हंगामा:लोरमी में नगर पालिका कर्मचारी के घर में घुसकर की तोड़फोड़,बाइक को किया डैमेज,थाने में शिकायत

छत्तीसगढ़ के लोरमी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 में बारातियों ने नगर पालिका कर्मचारी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। छत्तीसगढ़ के लोरमी में एक शादी समारोह में मारपीट का वीडियो बनाने पर बारातियों ने नगर पालिका कर्मचारी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती घर के बाहर उपद्रव करते नजर आ रहे हैं। यह घटना वार्ड क्रमांक 11 की है। नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक श्रवण ध्रुव के मुताबिक, यहां बारात आई हुई थी और सभी बाराती नाच-गाने में व्यस्त थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक उनके बीच मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई। मारपीट का वीडियो बनाने पर भड़के बाराती इस दौरान उनका बेटा छत पर चढ़कर हंगामा कर रहे बारातियों का वीडियो बनाने लगा। बेटे को वीडियो बनाते देख बाराती भड़क गए। उन्होंने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बारातियों ने घर का दरवाजा तोड़ा, गमले को नुकसान पहुंचाया और मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की। श्रवण ध्रुव ने इस मामले की लिखित शिकायत थाना लोरमी में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती घर के बाहर उपद्रव करते नजर आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *