मारुति इको वैन और ट्रक में भिड़ंत, दो की मौत

खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ ब्लाक के खाकुरदा इलाके में एक इको वैन और एक ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुआ। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग जख्मी हो गये। मालूम हो कि झाड़ग्राम से पांच लोग एक मारुति इको मारुति वैन में सवार होकर दीघा के रामनगर इलाके की ओर जा रहे थे। वही सीमेंट से लदा ट्रक खाकुरदा से बेलदा की ओर आ रहा था। दोनों वाहनों की गति अत्यधिक थी। दोनों वाहन अचानक अनियंत्रित होकर एक दूसरे से टकराकर सड़क से नीचे उतर गयी। टक्कर काफी जोरदार होने के कारण दोनों वाहनों के सामने का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारण इलाके में यातायात बाधित हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंचकर परिस्थिति को समान्य किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया।समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नही हो पायी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *