मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान के शिविर में 61 यूनिट रक्तदान

भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान और युवा संस्थान ने पहली बार रक्तदान शिविर लगाया। शुभारंभ पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने किया। शिविर में 61 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम (जीपी) खटीक, कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट, मंगरोप सरपंच भगवान लाल गुर्जर, मनीष गुर्जर उपस्थित रहे। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थान के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश भाम्बी ने बताया कि संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार, सचिव नवीन कुमार, परामर्शदाता नारायण लाल भाम्बी, उपाध्यक्ष रामपाल भाम्बी, महिला अध्यक्ष भगवती देवी बामणिया, सहसचिव गिरीराज पंवार, प्रवक्ता मुकेश कुमार भाम्बी, संगठन मंत्री जगदीश चंद्र सौलंकी, संगठन मंत्री गौतमचंद काला, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मकवाना, किशन लाल मकवाना, प्रहलाद चनिया, एडवोकेट मनोहर लाल बनुकर, अशोक पंवार, शांति लाल नीलड, कैलाशचंद्र मलांडा, संजय कुमार कड़ेला, पुषालाल तड़दिया, मांगी लाल काला, शिवराज मारू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *