भास्कर न्यूज | मारो नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना मद अंतर्गत मारो नगर पंचायत क्षेत्र में तीन प्रमुख विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 47 लाख 24 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 07 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्य के लिए 99.96 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी वार्ड में एक अन्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 72.08 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं वार्ड क्रमांक 03 में डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन निर्माण के लिए 75.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से नगर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाहोंगी। नगर पंचायत मारो के अध्यक्ष धनलाल देशलहरे, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र साहू, बैजी जांगड़े, प्रमोद सिंह ठाकुर, दद्दु ठाकुर, भूरूराम मारकंडेय, पुरुषोत्तम कोशले, रमेश पठारे, अजय देशलहरे व अन्य जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने मंत्री दयाल दास बघेल के प्रयासों की सराहना की है।


