मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी नए रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली, जिस कारण लोगों को आम दिनों की तुलना में ज्यादा गर्मी महसूस हुई। दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आए। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। दिन और रात के तापमान में 16.6 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया, जिससे मौसम में दिन के समय गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। तेज धूप से बढ़ी गर्मी…दिन और रात के तापमान में 16.6 डिग्री का अंतर सात मार्च तक तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ेगा 4 मार्च रात से एक नया डब्ल्यूडी सक्रिय हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में असर कर सकता है। 6 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के संकेत हैं। हालांकि दोनों सिस्टम का मैदानी इलाकों असर देखने को नहीं मिलेगा। अगले 7 दिन मौसम शुष्क रह सकता है।


