मार्च के पहले सप्ताह तक गर्मा फसल की बुआई व सिंचाई करें

गढ़वा | कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने कहा है कि मौसम पूर्वानुमान अनुसार इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। वहीं गर्मी बढ़ेगी। दिन का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री और रात का न्यूनतम 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जिस तरह पिछले खरीफ में अच्छी वर्षा, रबी में अच्छी ठंडक पड़ी है। आने वाले गर्मी के मौसम में अच्छी गर्मी पड़ने के संकेत हैं। इसलिए गर्मा फसल वहीं लगाएं, जहां पर सिंचाई का साधन उपलब्ध है। गर्मा फसल की बुआई फरवरी के दूसरे सप्ताह में कर ली जाती है। इसलिए कोशिश करें कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक गर्मा फसल की बुआई समाप्त हो जाए। मक्का में विवेक संकर मक्का, बीएयूएमएच 5, प्रकाश, बीएयूएम एच 3, मालवीय संकर मक्का, डीएचएम 12 या बायो 9681 जैसे प्रभेदों की बुवाई करें। मूंग के लिए विराट, एचयूएम 16, आईपीएम 2-3, बोदी में पंत लोबिया-2, यूपीसी 628 जैसे प्रभेदों का चयन करें। उन्नत बैंगन में पूसा पर्पल लॉन्ग, पूसा पर्पल राउंड, पूसा पर्पल क्लस्टर, मुक्ताकेशी, पूसा क्रांति, बिरसा चिंयाकी बैंगन, स्वर्ण प्रतिभा, स्वर्ण श्यामली, स्वर्णमणि, स्वर्ण अभिलंब, संकर बैंगन में स्वर्ण शक्ति, स्वर्ण अजय, स्वर्ण संपदा, स्वर्ण नीलिमा, स्वर्ण मोहित जैसे प्रभेदों का चयन करें। आम में मंजर जब खिले उसे समय कीटनाशक का छिड़काव न करें। जैसे ही मटर के दाने जैसे टिकोले बन जाए उस समय इमिडाक्लोप्रिड 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। पुनः 10 दिनों बाद स्पाइरोमेसीफेन 240 एस सी 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *