मार्च के पहले हफ्ते में बारिश होने की संभावना कम

कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जनवरी-फरवरी में उम्मीद से काफी कम बारिश हुई। बारिश की कमी के कारण इस बार गर्मी ने समय से लगभग 15 दिन पहले ही दस्तक दे दी। इन दिनों अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में बारिश की संभावना बेहद कम है। 4 मार्च तक दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर कौर के अनुसार, तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का असर और तेज हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *