मार्च में तेज गर्मी…पारा 37 डिग्री पार:रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में गर्मी ज्यादा, 48 घंटे ऐसा ही मौसम; 6 मार्च से राहत के आसार

छत्तीसगढ़ में अब सूरज तपने लगा है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मार्च को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। अगले 24 घंटे में क्या बदलाव होंगे? रायपुर में पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा सोमवार को दिन का तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा, दोनों ही तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। दुर्ग संभाग सबसे गर्म दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। सोमवार को राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। वहीं दुर्ग जिले का पारा 36.4 डिग्री रहा जो औसत से 2.7 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में रात को पारा 4 डिग्री अधिक सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 21.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक था, जिसके कारण रात में लोग गर्मी और उमस से परेशान होते रहे। अंबिकापुर में रात का पारा सामान्य यहां रात का तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। वहीं दिन का तापमान 31.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *