मार्च में सभी अवकाश पर बिजली बिल भुगतान केंद्र खुलेंगे:मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जारी किए निर्देश

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मार्च माह में छुट्टियों के दिन भी बिजली बिल भुगतान केंद्र खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं। इससे उपभोक्ता अवकाश के दिनों में भी अपने बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार 7, 14, 21 और 28 मार्च (शनिवार) तथा 8, 15, 22 और 29 मार्च (रविवार) को भी भुगतान केंद्र खुले रहेंगे। इसके अलावा 19 मार्च (गुड़ी पड़वा), 20 मार्च (जमात-उल-विदा और रानी अवंती बाई बलिदान दिवस), 27 मार्च (रामनवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) के दिन भी बिल भुगतान केंद्र सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। 16 जिलों में छुट्टी के दिन भी चालू रहेंगे केंद्र
सीहोर शहर वृत्त के अंतर्गत पश्चिम, पूर्व, दक्षिण और उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालयों में बिल जमा किए जा सकेंगे। इसके साथ ही दानिश नगर, मिसरोद और मंडीदीप में स्थित भुगतान केंद्र भी छुट्टियों के दिन खुले रहेंगे। कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण और बिल भुगतान केंद्रों को अवकाश के दिन भी चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता जोनल कार्यालयों में पीओएस मशीन के माध्यम से नकद भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन पेमेंट में 0.50 प्रतिशत की छूट
कंपनी निम्नदाब घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिल भुगतान करने पर कुल बकाया राशि पर 0.50 प्रतिशत की छूट दे रही है। इस छूट की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। वहीं उच्चदाब उपभोक्ताओं को कैशलेस भुगतान करने पर प्रति बिल 100 से 1000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, कंपनी पोर्टल, नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक ऑनलाइन भुगतान करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *