मार्च में 20 दिन पहले ही रांची सहित 21 जिले का पारा 30 डिग्री के पार

रांची सहित राज्यभर में गर्मी की तपिश बढ़ती जा रही है। इस बार मार्च में 20 दिन पहले ही गर्मी आ गई है। चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। मार्च के तीसरे सप्ताह में 35 डिग्री से अधिक तापमान होता था, लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। दूसरी ओर, राज्य के 21 जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। हालांकि, रांची में दिन का तापमान 1.8 डिग्री गिरकर 31.5 डिग्री पर आ गया और रात का पारा 2.8 डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का पारा चढ़ने से रात में गर्मी लगने लगी है। अधिकतर घरों में पंखा, कूलर और एसी चलाकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश हो रही है। लेकिन अगले पांच दिनों के दौरान एक बार फिर रात के तापमान में जबर्दस्त गिरावट आने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में दिन का पारा चढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल हो गए। मौसम केन्द्र रांची के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 5 मार्च के बाद दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *