मार्बल माइंस में हादसा, ऑपरेटर की मौत:हिटाची उतारते समय क्रेन की केबल टूटी, परिजनों ने घटनास्थल पर किया हंगामा

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता गांव में एक मार्बल माइंस में हुए हादसे में हिटाची ऑपरेटर की मौत हो गई। मंगलवार को हिटाची मशीन उतारते समय क्रेन की लोहे की केबल टूटने से यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सुराता निवासी मगनलाल कटारा के रूप में हुई है, जो मार्बल माइंस में हिटाची ऑपरेटर का काम करता था। घटना उस समय हुई जब क्रेन की मदद से हिटाची मशीन को माइंस के नीचे उतारा जा रहा था और मगनलाल नीचे माइंस में खड़ा था। अचानक क्रेन की लोहे की केबल टूट गई, जिससे हिटाची मशीन नीचे गिरी। मशीन से बंधी हुई लोहे की केबल मगनलाल के सिर पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा शुरू कर दिया और शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाने से इनकार कर दिया। वे माइंस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *