भास्कर न्यूज | बंडामुंडा राउरकेला के मालगोदाम स्थित गुड्स शेड में हुए रेल हादसे का जायजा लेने पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा स्टेशन मैनेजर प्रभास कुमार दास को हटाने के लिए चक्रधरपुर के डीआरएम को निर्देशित किया है। वे इस स्टेशन में पिछले 15 सालों से एक ही रेलखंड में पदस्थ हैं। बंडामुंडा आईओडब्लू विभाग में एक कर्मचारी 15 सालों से ज्यादा समय से टिका हुआ है। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से एसएससी तक एक ही जगह पर तय कर लिया है। ठीक उसी तरह बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड में करीब आधा दर्जन एसएससी 15 सालों से टिके हैं। साथ ही कैरेज एंड वैगन विभाग के बंडामुंडा कार्यालय में आधा दर्जन और राउरकेला में करीब एक दर्जन एसएससी और जेई 15 से 17 सालों तक एक ही जगह पर टीके हुए हैं। इसके अलावा ऑपरेटिंग विभाग के कुछ डीटीआई भी लगभग 15 सालों से डटे हुए हैं। ऐसा ही हाल बंडामुंडा डीजल शेड का भी है। पटरी छोड़कर इस तरह बस्ती में घुस गई थी मालगाड़ी।


