मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर पुलिस सख्त:सूरजपुर में वाहन मालिकों को दी चेतावनी; चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को समझाया

सूरजपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में मालवाहक वाहनों में यात्री ढोने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों के मालिकों और चालकों की बैठक आयोजित की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाना कानून का उल्लंघन है। यदि ऐसा करते हुए कोई दुर्घटना होती है, तो इसे जानबूझकर की गई घोर लापरवाही माना जाएगा। वहीं, जिले में थाना प्रतापपुर पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए चलित थाना का आयोजन किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें म्यूल अकाउंट से होने वाले खतरों और इससे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देश में सड़क हादसे मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक हैं। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से यात्री बैठाने से कई लोगों की जान जा चुकी है। नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसी दुर्घटनाओं में बीमा कंपनियां भी मुआवजा देने से इनकार कर सकती हैं। शराब पीकर वाहन न चलाने की चेतावनी डीआईजी और एसएसपी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की भी चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को किया जागरूक ग्राम सरहरी में आयोजित चलित थाना में ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा के उपाय भी साझा किए गए। पुलिस ने सड़क हादसे और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके अलावा हाल ही में लागू किए गए तीन नए कानूनों की जानकारी भी दी गई। जिले के सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में इस तरह के चलित थाने लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच सहज संबंध बनाना है। इस दौरान ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाता है। ठगी के मामलों में सावधान रहने की अपील पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों के साथ बैठकर उनसे चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और शिकायतों का निराकरण किया साथ ही मोबाइल से हो रही ठगी के मामलों में सावधान रहने व अपराध के प्रति जागरूक रहने कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *