नीमच में आगामी 24 दिसंबर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मालवा प्रांत का 57वां अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन शहर के शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के पीछे स्थित मैदान पर आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश भर के 1200 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। रविवार शाम को अधिवेशन स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय मैदान पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरअसल यहां पर पंडाल बनाया जाएगा, जिसमें अधिवेशन में शामिल होने वाले साथियों के रुकने, खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम अहीर, नगर मंत्री अमन बैरागी, जतिन शर्मा,ललित ग्वाला, सुनील कटारिया, निलेश पाटीदार, प्रहलाद राय गर्ग, सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता-पदाधिकारी मौजूद रहे।


