भीलवाड़ा| उपनगर पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में 19 फरवरी को माली समाज की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने सामूहिक विवाह समिति को 61 हजार रुपए की सहयोग राशि का चेक भेंट किया। उन्होंने पूर्व के तीन सम्मेलनों में प्रत्येक बार 1,21,000 रुपए से अधिक का सहयोग दिया था। भैरूलाल गढ़वाल ने 51 हजार रुपए, माली युवा महासभा के अध्यक्ष उदयलाल माली ने 35 हजार रुपए तथा जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने 25 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया। इस दौरान माली विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली, सचिव शंकर लाल गोयल, विवाह समिति सदस्य नानूराम गोयल, भवानीशंकर माली, कालू गोयल, भंवरलाल सतरावला एवं सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल उपस्थित रहे।


