माली समाज ने फूलडोल महोत्सव मनाया

खानपुर| माली समाज खानपुर के तत्वावधान में बुधवार को भगवान चतुर्भुजनाथ का देवविमान निकालकर फूलडोल महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया। दोपहर 12 बजे भगवान चतुर्भुजनाथ मंदिर पर समाज के लोग एकत्रित हुए, जहां देवविमान को फूलों से आकर्षक सजाया। इसके बाद शाम 4 बजे देवविमान मंदिर से रवाना हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। जुलूस के दौरान समाज के लोग फूलों से होली खेलते हुए भगवान चतुर्भुजनाथ का नगर भ्रमण कराते हुए चल रहे थे। बैंड व डीजे की धुन पर होली के भजनों के साथ समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा नाचते-गाते हुए शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *