मावठ-सर्द हवा-बादल:राजधानी में 2 दिनों से बदला हुआ है मौसम का मिजाज, सुबह कोहरे के बाद दिनभर छाए रहे बादल

राजधानी में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह कोहरे के बाद दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई। देर शाम सर्द हवा चली। मंगलवार को भी ऐसी ही मौसम रहा। दिनभर बादल छाए रहे, सर्द हवा चली, लेकिन इसके बावजूद तापमान टस से मस नहीं हुआ। राजधानी में रविवार रात न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था, सोमवार रात भी 13 डिग्री पर स्थिर रहा, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं अधिकतम तापमान सोमवार को 20.6 डिग्री था, जो मंगलवार को 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 20.8 डिग्री पर पहुंचा। दिन का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहने से रात के मुकाबले दिन में ज्यादा ठंड रही। बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं शहर में मंगलवार को भी दिनभर बादए छाए रहे, लेकिन बूंदाबांदी नहीं हुई। मौसम शुष्क रहने के बावजूद ठंडी हवा नहीं चलने से तापमान स्थिर रहा। इससे कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हुआ। हालांकि शाम के समय थोड़ी गलन महसूस हुई। अब अगले 24 घंटे में मौसम ड्राई रहने के आसार हैं। कल से नया सिस्टम, 27 को बारिश-ओले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *