मासिक धर्म से जुड़ी परेशानी को कम करने में लिए कसरत और संतुलित भोजन करें

भास्कर न्यूज| लुधियाना स्प्रिंग डेल में कक्षा 5वीं से 8वीं की स्टूडेंट्स के लिए मासिक धर्म के बारे में जागरूकता विषय पर ब्लूमिंग टुगेदर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें काउंसलर प्रियंका ने स्टूडेंट्स को जागरूक किया। सेमिनार का मकसद किशोर लड़कियों की जिंदगी के इस प्राकृतिक और जरूरी दौर के बारे में जागरूकता प्रदान करना था। सेशन के दौरान, काउंसलर ने छात्राओं को इसके बारे में शर्मिंदा या परेशान न होने के लिए कहा। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की और ध्यान रखने के लिए भी कहा गया। मासिक धर्म से जुड़ी परेशानी को कम करने में मदद के लिए आसान कसरत और संतुलित भोजन लेने के बारे में भी बताया। उन्होंने इन दिनों में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए भी छात्राओं को समझाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *