मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर विशेष पहल:मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम, पीरियड्स पर खुली चर्चा की अपील; सेनेटरी पैड बांटा गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘रुढ़ियों को तोड़े मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाए’ थीम पर किया गया। इस दौरान सेनेटरी पैड वितरण किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को जागरूक करना था। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मासिक धर्म पर खुली चर्चा करने की अपील की है। साथ ही लड़कियों को स्वच्छ विकल्प उपलब्ध कराने में सहयोग मांगा है। चुप्पी और शर्म को खत्म करना जरूरी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है। इससे जुड़ी चुप्पी और शर्म को खत्म करना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विमा टोप्पो के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मितानिन महिला स्व-सहायता समूह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *