मासूम से दरिंदगी…बालोद में कांग्रेस का प्रदर्शन:सरकार का फूंका पुतला, कहा- भाजपा सरकार नहीं संभाल पा रही कानून व्यवस्था

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म और हत्याकांड के खिलाफ मंगलवार शाम बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। शाम 6 बजे कांग्रेसियों ने बालोद स्थित कांग्रेस भवन से निकले और वहां से सरकार का पुतला लेकर जयस्तंभ चौक पहुंचे। विरोध स्वरूप पुतले को जलाया गया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने इस जघन्य अपराध पर राज्य सरकार की चुप्पी पर आक्रोश जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि, इस प्रकार की घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य में बढ़ते अपराध को रोकने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। रेप, हत्या, चोरी-डकैती खुलेआम हो रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय खत्म हो रहा- कृष्णा दुबे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में अब अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है। नाबालिग खुलेआम चाकू लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं और रोजाना बढ़ते अपराधों की वजह से आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है। ऐसी स्थिति में सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल रही है, इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाजपा सिर्फ कांग्रेस नेताओं को करती है टारगेट कांग्रेस नेता प्रशांत बोकडे ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग केवल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने और दबाव में लेने के लिए कर रही है। उनका उद्देश्य है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार से डरकर शांत हो जाएं। सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा प्रशांत बोकडे ने कहा कि, शहरों में खुलेआम अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन उन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे उसकी मंशा और कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा, पार्षद सतीश यादव, बंटी विनोद शर्मा, अनिल चेनानी, अंचल प्रकाश साहू, वैभव शर्मा, आदित्य दुबे, सुमित शर्मा, अनिल सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *