20 से 26 अप्रैल तक धर्मशाला में होने वाली मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अमृतसर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये सभी मास्टर एथलेटिक्स स्पोर्ट्स क्लब अमृतसर से जुड़े हैं। गांधी ग्राउंड गुरु नानक स्टेडियम में रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। इनका कहना है कि वे मेडल जीतकर अमृतसर और पंजाब का नाम रोशन करेंगे। अवतार सिंह 800 मीटर दौड़ में उतरेंगे। उनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। सुरजीत सिंह 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। उनकी उम्र 74 साल से ऊपर है। जागीर सिंह रंधावा लंबी कूद में हिस्सा लेंगे। उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। मनजीत सिंह 5 किलोमीटर पैदल चाल में उतरेंगे। उनकी उम्र 45 साल से ऊपर है। सुखदेव सिंह 10 किलोमीटर दौड़ में भाग लेंगे। वे एक्स आर्मी हैं। उनकी उम्र भी 45 साल से ज्यादा है। जागीर चंद ट्रिपल जंप में उतरेंगे। उनकी उम्र 70 साल से ऊपर है। रोमी वडाला 5 किलोमीटर पैदल चाल में हिस्सा लेंगे। उनकी उम्र 45 साल से ज्यादा है। सभी खिलाड़ी चैंपियनशिप में जीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


