पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को धमकी देने वाले की कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। धमकी देने वाले का मास्टर स्लीम के मैनेजर जोश ने बेबाकी से सामना किया और उसे पूरे जवाब दिए। धमकी देने वाले ने जोश को कहा कि तेरे सीने में इतनी गोलियां उतारेंगे कि डॉक्टर भी निकालते हुए थक जाएंगे। इसका जवाब देते हुए मास्टर सलीम का मैनेजर जोश कहता है कि यह तो किसी फिल्म का डायलॉग है और सुना-सुना लग रहा है। और भी कोई डायलॉग है तो याद कर ले। जितनी गालियां तेरे पास हैं निकाल ले। नहीं तो तू घर जाकर अपने परिवार पर ही गुस्सा करेगा। मैनेजर जोश और धमकाने वाले के बीच 1 मिनट 34 सेकेंड तक बात हुई है। कॉल करने वाले ने बीच में वीडियो कॉल भी लगाई और कहा कि वीडियो कॉल उठाओ, लेकिन जोश ने कहा कि वह कहीं बैठे हुए हैं, इसलिए ऑडियो पर ही बात कर ले। मैं तेरी धमकियों से डरने वाला नही हूं। धमकी देने वाले और मास्टर सलीम के मैनेजर के बीच हुई बात जोश: दस्सों जी कौण ए, की सेवा ए (हांजी बताओ कौन हैं? क्या सेवा है?)
कॉलर: सेवा एही आ कि तुहाडे जिंदगी दे दिन थोड़े आ, हुण जिन्ना तुहाडे कोल जी हुंदा जी लवो। (सेवा यही है कि अब तेरे दिन कम रह गए हैं। जितना जी सकता है जी ले।) जोश: जिन्ना तेरा वाह लग्ग सकदा तूं ला ला। (तुमसे जो हो सकता है, जिनता जोर लगता है कर ले)
कॉलर: अच्छा? जोश: हां, ओपन चैलेंज आ, ओपन चैलेंज आ तैनूं! तेरा जिन्ना तेरा वाह लग्ग सकदा ना तूं ला ला। (तुम्हें ओपन चेलैंज है।)
कॉलर: वीडियो कॉल चक्क पुत्त (वीडियो कॉल उठाओ बेटा।) जोश: मैं किसे कोल बैठा तूं आडियो ते ही गल्ल कर (मैं कहीं बैठा हूं। तू आडियो पर ही बता।)
कॉलर: वीडियो कॉल चुक्क (वीडियो कॉल उठाओ।) जोश: वीडियो कॉल नहीं तू ऑडियो ते करला गल्ल। मैं किते बैठा, तूं ऑडियो ते करला गल्ल जेहड़ी करनी आ। (तू ऑडियो कॉल पर बता दे जो बताना है।)
कॉलर: तेरे सीने च इन्ना पित्तल कर दिआंगे ना, इन्ना पित्तल कर दिआंगे कि डॉक्टर वी तैनूं ना पित्तल कड्डदिआं कड्डदिआं थक्क जाऊगा। (तेरी छाती में इतनी गोलियां उतारूगां कि डॉक्टर भी निकालते हुए थक जाएंगे।) जोश: इह डायलॉग केहड़ी फिल्म दा बोलण डिआ। रांझा राजी हो गया। बोले डायलॉग? होर कोई रैंहदा तां नहीं। (ये डायलॉग कौन सी फिल्म का है। और डायलॉग बोल ले अगर कोई रह गया तो।)
कॉलर: बस ठीक आ, तूं बस… तूं कहणा सी कह ता, हुण असीं। (बस ठीक है तुमने जो कहना था कह दिया अब हम बताएंगे।) जोश: मैं केहा होर कोई डायलॉग? कोई फिल्म दा जेहड़ा चेते कीता होवे ओह वी बोल ला यार। (मैंने कहा किसी फिल्म का कोई और डायलॉग बचता हो तो याद कर ले।)
कॉलर: बहुत अच्छे, बहुत अच्छे, बहुत अच्छे। जोश: बोल ला भरावा, रह ना जावे। मुड़ के आवीं घरे, घर देआं नूं फोन ला के गालां-गुलां कड्डूंगा। जे गालां कोई रेंहदियां ओह वी कड्ड ला, जे कोई धमकी देणी आ ओह वी दे ला। (बोल भाई बोल, कुछ रह न जाए नहीं तो घर जाकर घरवालों को गालियां देगा।)
कॉलर: तैनूं सिद्धी धमकी दे रेहां एह कोई चेतावनी नीं। (चेतावनी नहीं मैं तो सीधे धमकी दे रहा हूं तुझे।) जोश: मैं तैनूं पहिलां ही कह ता,जित्थों तक तेरा वाह लग्गदा तूं ला ला। (मैंने तो तुम्हें पहले ही कह दिया है कि तुमसे जो होता है कर ले।)
कॉलर: हां बस ठीक ऐ (हां तो बस ठीक है, तैयार रह।)
जोश: ठीक है।


