एमिटी यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन के 27 स्टूडेंट्स ने गुरुवार को दैनिक भास्कर डिजिटल और 94.3 माय एफएम ऑफिस का दौरा किया। जेएलएन मार्ग स्थित ऑफिस में बीजेएमसी और एमजेएमसी के साथ-साथ डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझा। डिजिटल भास्कर की टीम ने स्टूडेंट्स को न्यूजरूम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। इसके साथ ही खबरों के चयन और लेखन के बारे में बताया। साथ ही मल्टीमीडिया कंटेंट की तैयारी के बारे में जानकारी दी। स्टूडेंट्स द्वारा पूछे गए सवालों में फील्ड रिपोर्टिंग, प्रिंट मीडिया और डिजिटल में अंतर, एंकरिंग और बीट से संबंधित सवाल शामिल थे। स्टूडेंट्स ने करियर चुनाव को लेकर भी सवाल किए। स्टूडेंट्स ने टीम से कई सवाल पूछे। उन्हें न्यूज, फीचर, ब्रेकिंग न्यूज और स्पेशल स्टोरी में अंतर के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान डिजिटल मीडिया के महत्व पर भी चर्चा हुई। स्टूडेंट्स ने वीडियो एडिटिंग प्रक्रिया को भी करीब से देखा और समझा। एमिटी यूनिवर्सिटी के मास कम्युनिकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित सिंह और अनमोल सिंह ने बताया- यूनिवर्सिटी के 27 स्टूडेंट्स ने भास्कर ऑफिस में मास कम्युनिकेशन की बारीकियों को समझने के साथ-साथ एफएम की कार्यप्रणाली भी समझी और आरजे से मुलाकात की।


