माहला गांव के बेअदबी के बाद बनी 15 सदस्यीय कमेटी

भास्कर न्यूज | जालंधर फिल्लौर हलके के गांव माहला स्थित गुरु घर में हाल ही में हुई बेअदबी के बाद संगत में भारी रोष देखा गया। पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अलग-अलग सिख संगठनों ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए अहम फैसले लिए हैं। बेअदबी के बाद गांव की संगत श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने पहुंची और सिंह साहिबानों के निर्देशों के अनुसार गुरु घर में पश्चाताप स्वरूप अखंड पाठ साहिब शुरू किया गया। अखंड पाठ के भोग के बाद संगत की मौजूदगी में सर्वसम्मति से 15 सदस्यों की अमृतधारी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दो समाजसेवी भी शामिल किए गए। बैठक में दमदमी टकसाल के ज्ञानी बलकार सिंह और शिरोमणि प्रचारक सद्भाग सिंह मौजूद रहे। उन्होंने संगत को बताया कि गुरु घर में पाठी सिंह के रहने के लिए अलग कमरा और मासिक भत्ता सुनिश्चित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *