भास्कर संवाददाता| भीलवाड़ा दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, जिला माहेश्वरी सभा एवं श्रीनगर माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामेश्वरम में माहेश्वरी शिरोमणि सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री केके विश्नोई थे। विशिष्ट अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल, शहर विधायक अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया,राजकुमार कालिया, ममता मोदानी, श्रीकांत बाल्दी मौजूद थे। अध्यक्षता महासभा के सभापति संदीप काबरा ने की। पद्मश्री से सम्मानित उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल को अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा ने “समाज रत्न” से अलंकृत किए जाने पर अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्तर पर अटल अवार्ड से सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व सभापति रामपाल सोनी को भी “समाज रत्न” सम्मान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू को “समाज गौरव” सम्मान से अभिनंदित किया गया। समारोह में राधेश्याम चेचानी, कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती, केदार गगरानी, अनिल बागड़, सीमा कोगटा, प्रदीप बल्दवा, रमेश राठी, अभिजीत शारदा, संजय जागेटिया, अतुल राठी, सुशील मरोठिया, महावीर समदानी, गोपाल नरानीवाल, सुरेश कचोलिया, प्रमोद डाड, महेंद्र काकानी, रामकृष्ण सोनी, दिनेश पेड़ीवाल, प्रहलाद नुवाल उपस्थित थे। संचालन जगदीश कोगटा ने किया।


